
सरायकेला : जामडीह रेलवे फाटक पर तीन दिन से जाम से हाहाकार, सड़क पर खराब खड़ी गाड़ी बनी वजह, अधूरा ओवरब्रिज बढ़ा रहा परेशानी, एंबुलेंस और राहगीर घंटों फंसे ।
नीमडीह थाना क्षेत्र के जामडीह रेलवे फाटक के पास इन दिनों जाम की समस्या से ग्रामीणों और राहगीरों का बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार फाटक के पास सड़क पर एक गाड़ी पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है, जिसके कारण जमशेदपुर-पुरुलिया मुख्य मार्ग एनएच 18/32 पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है।

*अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत* ग्रामीणों ने बताया कि जामडीह रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण सालों से अधूरा पड़ा है, इसलिए सारे वाहनों को इसी फाटक से होकर गुजरना पड़ता है। दिन में कई बार फाटक बंद होने से वैसे भी जाम लगता है, ऊपर से सड़क पर खराब गाड़ी खड़ी होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
जाम का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ रहा है। एंबुलेंस के आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। मरीज और परिजन सड़क पर ही फंसे रह जा रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि वे घंटों जाम में फंसे रहते हैं, भूखे-प्यासे समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि –
1. सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी गाड़ी को तुरंत हटाया जाए।
2. जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।
3. जाम में फंसे वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी और वे सड़क जाम कर आंदोलन को बाध्य होंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
