• Sat. Sep 26th, 2026

Adityapur : मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, पुतला दहन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 26, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरायकेला जिला इकाई की ओर से शनिवार शाम आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में अनियमितताएं हो रही हैं।
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। राजद नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सर्वोपरि है तथा मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से संचालित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र मतदाता के मताधिकार का हनन नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में बीरेंद्र सिंह यादव, श्रीराम यादव, डी.एन. सिंह, कबिलास यादव, बैजू कुमार, राजेश यादव, संजय सिंह, मुन्ना कुमार, बिंदेश्वरी सिंह, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद सम्साद, अयोध्या गिरी, भगवान राय, सकलदेव राय, अरबिंद यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। राजद नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता के मुद्दे पर आगे भी आवाज उठाने की बात कही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *