
सरायकेला, 26 मई 2026 –
श्री जगन्नाथ सेवा समिति एवं मार्गदर्शक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री जगन्नाथ भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी रथयात्रा 2026 की तैयारियों एवं मंदिर समिति के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि रथयात्रा से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों में 29 जून को देव स्नान पूर्णिमा, 15 जुलाई को नेत्र उत्सव, 16 जुलाई को रथयात्रा तथा 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को सफल एवं भव्य बनाने के लिए समिति द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

बैठक के दौरान यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि श्री जगन्नाथ सेवा समिति की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2024 में समाप्त हो चुका था, लेकिन नए रथ निर्माण योजना के कारण समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया था। समिति के प्रयासों से दशकों बाद ऐतिहासिक नए रथ का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्य भी कराए गए।
समिति द्वारा मंदिर में आयोजित सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों का भव्य आयोजन किए जाने पर सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 7 जून 2026, रविवार को शाम 6:30 बजे जगन्नाथ भवन में आम बैठक आयोजित कर अगले तीन वर्षों के लिए नई समिति का गठन किया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष राजा सिंहदेव, सचिव पार्थसारथी दाश, कोषाध्यक्ष शंकर सतपथी, मंदिर के पुजारी ब्रह्मानंद महापात्र सहित मार्गदर्शक मंडली के कई सदस्य उपस्थित थे। इनके अलावा बादल दुबे, चंद्रशेखर कर, सुदीप पटनायक, गणेश सतपथी, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कवि, राजीव महापात्र, सुमित महापात्र, लिपु महांति एवं पवन कवि समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
