• Sat. Aug 22nd, 2026

सरायकेला: चांडिल में पितकी ROB का उद्घाटन, NH-18 पर 2 दिन के जाम से मिली मुक्ति

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत चांडिल जंक्शन स्टेशन के पास पितकी ROB का आज विधिवत उद्घाटन हो गया। रांची सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर ROB का उद्घाटन किया।

 

लंबे समय से NH-18 (पुराना NH-33) पर पितकी रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम को देखते हुए इस ROB की मांग वर्षों से हो रही थी।

 

सांसद संजय सेठ ने कहा – तकदीर और तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट ..

 

उद्घाटन के बाद सांसद संजय सेठ ने कहा “यह पूरे जिले के लिए बहुत बड़ी बात है। दो-दो दिन हम लोग इंतजार करते थे। जनजीवन प्रभावित होता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और नितिन गडकरी जी की लगन से आज वह दिन आ गया। चाहे बाईपास रोड हो, चाहे पितकी फाटक हो, चाहे रांची-चांडिल रेलवे स्टेशन हो, चांडिल कॉलेज के सामने अंडरपास हो – इतना काम निश्चित रूप से पूरे विधानसभा की तकदीर-तस्वीर बदलने वाला है।

 

उन्होंने कहा कि अब यहां से पुरुलिया 1 घंटे के अंदर पहुंचा जा सकेगा। जाम की समस्या खत्म होगी। यह आम लोगों, छात्रों और किसानों के लिए बहुत बड़ा काम है। आने वाले *3-4 महीनों में इसका दूसरा पार्ट* भी पूरा हो जाएगा, तब यह कार्य पूर्ण रूप से सम्पन्न होगा।

 

*ग्रामीणों ने मांगा स्पीड ब्रेकर*

 

ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने कहा कि ग्रामीणों ने यहां स्पीड ब्रेकर की मांग की है। उन्होंने तुरंत NHAI को निर्देश दिया है कि कल से ही इसका काम शुरू किया जाए।

 

उन्होंने कहा – “बारिश बहुत हो रही है, इसके कारण थोड़ा समय लग रहा है। बारिश के कारण ही डेडलाइन बढ़ी, लेकिन आज 22 तारीख को यह संपन्न हो गया। राकेश रंजन महतो ने कहा वाना एवं रावताड़ा गांव से प्रतिदिन सैकड़ों लोग चांडिल स्टेशन ट्रेन पकड़ने साथ काम जाने के लोगों की भागदौड़ लगा रहता है ना जाने कब सड़क दुर्घटना की संभावना बन रहेगा ।आज पहला दिन दिन जिसके लिए ट्रैक चालक द्वारा धीमी गति से। चल रहा हे।

 

टाटा रांची मुख्य राज्यमार्ग एन एच 33 चिलगु पुल पर चुप्पी ,जब पत्रकारों ने चिलगु में क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण को लेकर सवाल किया कि “सर, चिलगु कब तक बन जाएगा?” तो इस सवाल पर सांसद ने कोई जवाब नहीं दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *