
सरायकेला : एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चांडिल थाना पुलिस ने NH-33 स्थित भादुडीह से एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा (22 वर्ष) पिता राम बहादुर राणा, पता छायानगर, मानगो, थाना सीतारामडेरा, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।

*क्या है मामला*

पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान कृष्णा राणा को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने एक और बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई।
इस संबंध में चांडिल थाना कांड संख्या 106/26, दिनांक 07.08.2026, धारा 303(2)/317(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
*आपराधिक इतिहास*
पुलिस के अनुसार कृष्णा राणा का आपराधिक इतिहास रहा है। यह करीब ढाई साल जेल में रहने के बाद 10 दिन पहले ही ओल्डडीह ओपी के चोरी के मामले में जमानत पर बाहर आया था। इसके खिलाफ जमशेदपुर के अन्य थानों में भी मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
