• Sun. Sep 27th, 2026

सरायकेला : गांगुडीह में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में उबाल, दुर्गा पूजा से पहले निर्माण नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 27, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल प्रखंड के गांगुडीह गांव की मुख्य सड़क सालों से जर्जर, बड़े-बड़े गड्ढों से लोग परेशान, दुर्गा पूजा से पहले काम शुरू नहीं हुआ तो प्रखंड घेराव और सड़क जाम करेंगे ग्रामीण ।

 

गांगुडीह गांव की मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री सरदार और कृष्णा कालिंदी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन को चेतावनी दी।

 

ग्रामीणों ने बताया कि गांगुडीह से चांडिल को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले कई वर्षों से टूटी पड़ी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में सड़क तालाब में बदल जाती है। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

 

सावित्री सरदार ने कहा, हमने मुखिया से लेकर BDO तक कई बार आवेदन दिया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अगर दुर्गा पूजा से पहले सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो हम प्रखंड कार्यालय का घेराव और सड़क जाम कर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।”

 

कृष्णा कालिंदी ने कहा, यह सड़क सैकड़ों ग्रामीणों की लाइफलाइन है। सरकार विकास की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। इस जर्जर सड़क के कारण गांव का विकास रुका है। प्रशासन जल्द संज्ञान ले।”

 

बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे और सभी ने एक स्वर में आंदोलन का समर्थन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *