• Mon. Sep 28th, 2026

सरायकेला : आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध कमाई के पैसे की लालच में रिश्तेदार ने रची थी साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 28, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी और जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना समेत अन्य की तलाश तेज है।

 

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ सरायकेला अनुभव भारद्वाज ने बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे कल्लू खान के घर पर आपराधिक नियत से फायरिंग की गई थी। इस हमले में अब्दुल जाफर, पिता अब्दुल वाहिद के सिर को छूते हुए गोली निकल गई, जिनका इलाज टीएमएच जमशेदपुर में चल रहा है।

 

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शेख अजहरुद्दीन जो कल्लू खान का रिश्तेदार और पूर्व परिचित है, अपने साथी कादिम खान व अन्य अपराधियों के साथ वहां पहुंचा था। उन्हें अंदेशा था कि घर में भारी मात्रा में अवैध कमाई का पैसा रखा हुआ है। करीब एक घंटे तक बातचीत के बहाने घर में रुकने के बाद लूटपाट और हत्या के इरादे से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी गई।

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के साहस से एक अपराधी प्रकाश चंद्र नायक को पकड़ लिया गया, जिसकी आक्रोशित भीड़ ने पिटाई कर दी। घायल प्रकाश को पुलिस अभिरक्षा में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार ओडिशा के नयागढ़, थाना ओडगांव निवासी प्रकाश चंद्र नायक का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में हत्या व डकैती के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, सब-इंस्पेक्टर विक्रमादित्य पांडेय, सब-इंस्पेक्टर हीरालाल कुमार, सब-इंस्पेक्टर असलम अंसारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

 

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सीमा पार ओडिशा के मयूरभंज, थाना जशीपुर में दबिश देकर 19 वर्षीय बबलू महतो उर्फ पद्मलोचन मोहंता, पिता परमानंद मोहंता को गिरफ्तार कर लिया।

 

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 269/2026 दर्ज कर फरार आरोपियों शेख अजहरुद्दीन, कादिम खान और उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *