
सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर कुचाई सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक नम्रता सामड़ (35) कुचाई की रहने वाली थी और सीआरपीएफ कैंप के सामने छोटी सी दुकान चलाती थी.

रात करीब आठ से नौ बजे के बीच नम्रता अपना दुकान बंद करने के लिये सामान समेट रही थी. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति पिछे से उसके सिर में गोली मार दी.

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे ले कर कुचाई सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही नम्रता सामड़ ने दम तोड़ दी थी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलने पर कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता भी शुक्रवार की रात कुचाई सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि नम्रता को उसकी दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा देशी कट्टा से गोली मारी गयी है.
सिर में गहरा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
