
गोविंदपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, नगरकियारी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मीरा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

वहीं, MY BHARAT के तत्वावधान में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेंटिंग एवं कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को अपनी कला एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मीरा सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं MY BHARAT के स्वयंसेवक मदन महतो और अशोक मालाकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता, एकता और अखंडता की भावना विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
