• Tue. Jun 2nd, 2026

समर कैंप को लेकर शिक्षा सेवकों का प्रशिक्षण, बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने पर जोर

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर बीआरसी परिसर में शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1 जून से 30 जून तक संचालित होने वाले समर कैंप-2026 के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में आयोजित समर कैंप का मुख्य उद्देश्य कक्षा 5 एवं 6 के बच्चों को भाषा और गणित विषय में दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि यह समर कैंप पूरी तरह निःशुल्क होगा तथा बच्चों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड के आरपी राजकुमारी ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में समर कैंप का संचालन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक किया जाएगा। शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर कैंप का संचालन करेंगे। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

केआरपी ने सभी कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन केंद्र संचालन की फोटो विभागीय ग्रुप में भेजना अनिवार्य होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समर कैंप के संचालन की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को समर कैंप की गाइडलाइन, संचालन प्रक्रिया एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *