• Fri. Apr 17th, 2026

सदर अस्पताल , चाईबासा का दूसरा गेट पुनः खुलेगा , लगेगा रिवॉल्विंग गेट

admin's avatar

Byadmin

Apr 17, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : सदर अस्पताल , चाईबासा के बीएसएनएल ऑफिस साईड के गेट को बंद कर दिए जाने से हो रही असुविधाओं पर संज्ञान लेते हुए जनहित में प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने उपायुक्त चंदन कुमार से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा था।

सौंपे ज्ञापन पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए तत्कालीन प्रशिक्षु आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी , चाईबासा सिद्धांत कुमार को जाँच कर उचित कार्रवाई हेतु आदेशित किया था। इसके आलोक में उन्होंने अंचल अधिकारी सदर चाईबासा उपेन्द्र कुमार तथा उपाधीक्षक सदर अस्पताल चाईबासा डॉ. शिवचरण हासदा की मौजूदी में अस्पताल पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया। वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए एक एक पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक जाँच किया गया था ।

जाँच के क्रम में पाया गया कि सदर अस्पताल , चाईबासा के दूसरे गेट जो बस स्टैंड रोड में बीएसएनएल ऑफिस की ओर खुलता है उसे अचानक बंद कर दिए जाने के कारण अस्पताल में जाने वाले मरीजों और वहां भर्ती मरीजों के परिजनों एवं तिमारदारों को बस स्टैंड और रेल्वे स्टेशन से अस्पताल जाने और आने के लिए काफी दूरी तय कर पूरा घूमकर मेन गेट से जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही बस स्टैंड रोड पर स्थित छोटे दुकानदारों को भी ग्राहकों की कमी हो जाने से अपने व्यवसाय करने में काफी परेशानी हो रही है,

खासकर फल विक्रेताओं, दूध, चाय, बिस्किट विक्रेताओं, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के विक्रेताओं एवं छोटे छोटे होटल चलाने वालों के समक्ष ग्राहकों की कमी हो गई है क्योंकि मरीज एवं उनके परिजन इन्हीं दुकानदारों से अपनी जरूरतों का समान खरीदा करते थे। इस गेट की व्यवस्था पिछले काफी वर्षों से अस्तित्व में रही है और इसके रहने से हर किसी को काफी सुविधा होती थी लोग आना जाना कर लेते थे,

जाँच के उपरांत श्री कुमार ने उपायुक्त को अनुशंसा के साथ जाँच प्रतिवेदन समर्पित किया था। उपायुक्त चंदन कुमार के आवश्यक निर्देशानुसार शुक्रवार को सदर अस्पताल , चाईबासा के सीएस डॉ० जुझार माझी ने भौतिक निरीक्षण कर पुनः गेट को खुलवाने की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया । सीएस डॉ०माझी द्वारा संबंधित को शनिवार से पुनः गेट को खोलकर उल्लेखित स्थान पर एक रिवॉल्विंग गेट अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया है। जिससे मरीजों, उनके परिजनों,तिमारदारों,आमजनों की सुविधा के साथ साथ छोटे मोटे दुकानदारों को भी अपने व्यवसाय को चलाने में सुविधा हो सके। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय , सदर अस्पताल कर्मी आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *