
धनबाद, 1 अगस्त। सखीअम्म फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस शनिवार को द ग्लीड, सरायढेला, धनबाद में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव सिंह, रवि बुंदेला, पूनम सिंह बुंदेला, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, श्वेता किन्नर, बबीता सिंह एवं श्रीराम सेना के उदय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सखीअम्म फाउंडेशन द्वारा धनबाद के मीडियाकर्मियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष भारती दुबे ने कहा, “यह हमारी संस्था के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। सखीअम्म फाउंडेशन अपनी दूसरी वर्षगांठ में प्रवेश कर रहा है और इस उपलब्धि पर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। हमारा संकल्प समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का है।”

कार्यक्रम के सफल संचालन में परवेज खान एवं शिल्पा सिंह का सराहनीय योगदान रहा। दोनों ने अपने प्रभावशाली मंच संचालन (एंकरिंग) से पूरे कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और उपस्थित अतिथियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।रुचि सिंह का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्था की इंदु सिंह (उपाध्यक्ष), इंदु मिश्रा (उप सचिव), आरती सिंह (सचिव) , राधा पांडेय (समन्वयक) एवं फिरदौस खान सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्था के द्वितीय निदेशक अमित तिवारी अपरिहार्य कारणों से रांची से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पण एवं जनहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
