
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केन्दुआ:- गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोन्दूडीह खास कुसुंडा कोलयरी के सीआईएसएफ चेकपोस्ट जाने वाले रास्ते मे एमपीएल कंपनी के हाइवा संख्या जेएनयू 10 ए वाई 7773 अनियंत्रित होने से एक महिला चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका कौशल्या देवी पति स्व गोपाली भुइयां (65) जो 13 नंबर दंगल मे ट्रक लोडिंग का कार्य करती थी। वहीं घटना की सूचना पाकर गोन्दूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।मृतका के परिजनों ने उचित मुआवजा के मांग को लेकर शव को रखकर प्रर्दशन किया। वहीं ओपी प्रभारी के पहल पर शाम को 6 बजे बीसीसीएल प्रबंधन, एमपीएल कंपनी के ट्रास्पोर्टर और असंगठित मजदूर संगठन के लोगों के साथ वार्ता हुआ। वार्ता में मृतका के आश्रित को हाइवा का इंसुरेंंश क्लेम, बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा नियमानुसार उचित मुवावजा, ट्रास्पोर्टर के द्वारा दाह संस्कार के लिए सहयोग राशि देने पर सहमति बनी। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है और हाइवा ट्रक को जप्त कर ओपी ले आई है। वहीं इस संदर्भ में ओपी प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि हाइवा के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गया था। सार्थक वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
