
धनबाद। सखीअम्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सखीअम्म सावन मिलन 2026” समारोह का भव्य आयोजन हर्ष, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच किया गया। कार्यक्रम में सावन की परंपरा, संस्कृति, सौंदर्य और महिला प्रतिभाओं की मनमोहक झलक देखने को मिली।
समारोह के दौरान सखीअम्म फाउंडेशन की फाउंडर कम डायरेक्टर भारती दुबे को संस्था के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्वेता किन्नर को भारती दुबे द्वारा सावन के प्रतीक हरे रंग की साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की जज फिरदौस खान (86 ब्यूटी लाउंज) ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन एवं सावन थीम के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं का चयन किया। सावन क्वीन का खिताब पूनम सिंह ने अपने नाम किया, जबकि बेस्ट ड्रेस्ड का खिताब अन्नुप्रिया को मिला।

सावन क्वीन पूनम सिंह को क्राउन सुभद्रा झा द्वारा पहनाया गया। वहीं, बेस्ट ड्रेस्ड पूनम सिंह को बबीता बरनवाल द्वारा क्राउन ,बेस्ट फेस अनुप्रिया को क्राउनपहनाकर सम्मानित किया गया। क्राउनिंग सेरेमनी समारोह का विशेष आकर्षण रही और विजेताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रतिभागियों ने सावन की थीम पर आधारित पारंपरिक परिधानों और शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपनी कला, प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का सुंदर मंच मिला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था की रीना श्रीवास्तव एवं ममता कश्यप ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा बरनाली, पिंकी, शशिकला एवं बच्चों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे समारोह का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
मौके पर संस्था की राधा पांडेय, आरती सिंह, इंदु मिश्रा, रीना श्रीवास्तव एवं ममता कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा पांडेय, रीना श्रीवास्तव एवं ममता कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों के सहयोग से सावन मिलन समारोह यादगार बन गया।
सखीअम्म फाउंडेशन का यह आयोजन परंपरा, संस्कृति, आपसी प्रेम, महिला सशक्तिकरण एवं महिला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सुंदर और सराहनीय पहल साबित हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
