
पूर्व विधायक आनंद महतो की मुख्य उपस्थिति में शिक्षा विभाग के कथित भ्रष्टाचार व मनमाने ट्रांसफर के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
धनबाद, 3 नवंबर 2026

शिक्षा विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं और मनमाने तरीके से किए जा रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग के विरोध में आज से निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद उपायुक्त (DC) कार्यालय के समक्ष अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

इस आंदोलन को धार देने और विधायक चटर्जी की मांगों का पुरजोर समर्थन करने के लिए भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो मुख्य रूप से धरना स्थल पर उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व विधायक आनंद महतो ने शिक्षा व्यवस्था की विसंगतियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज शहर के स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इसके कारण गांव के गरीब बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग में नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक मनमानी पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।
भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग को जवाबदेह बनाना और विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों के हितों की रक्षा करना ही इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है।
आंदोलन की प्रमुख मांगें:
उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच: शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए।
स्थानांतरण पर रोक व समीक्षा: मनमाने ढंग से किए गए ट्रांसफर एवं पोस्टिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा नियमों के विरुद्ध जारी किए गए आदेशों की समीक्षा हो।
अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिक्षा विभाग के सभी प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित हो, ताकि बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा मिल सके।
सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाएं।
विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो।शिक्षा व्यवस्था से जुड़े जनहित के सभी मुद्दों का एक निश्चित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए।
आंदोलन में प्रमुख रूप से शामिल लोग:
इस भूख हड़ताल और धरने में मुख्य रूप से भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी के कामरेड निताई महतो, अगम राम, जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, बादल बावड़ी, सुभाष चटर्जी, टुटुन मुखर्जी, सम्राट चौधरी, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, विजय पासवान, राणा चट्टराज, रामजी यादव, मन्नू सिंह, सुरजीत चंद्रा, गोपाल महतो, लालमोहन महतो, सारथी मंडल, रोशन मिश्रा, राजू राय, सोनू शर्मा, रोहित महतो, चंदन भूमिहार, रोहित महतो कृष्णा दान जॉइजीत मुखर्जी, सेन्हा कुमारी, रितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होकर आंदोलन को मजबूत कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
