• Mon. Aug 24th, 2026

शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जलजनित रोग एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बोकारो थर्मल में जलजनित रोगों से बचाव एवं मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता शिविर डी वी सी, (बोकारो)द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक आहार लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने को लेकर भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर किशोरियों एवं जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच आयरन की गोलियों का वितरण किया गया।

 

शिविर में चिकित्सक डॉ. आर.एन. एक्का, कृष्ण कुमार, गौतम मंडल, मो. कलीम अंसारी एवं जीवनधन महतो सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। विद्यालय की शिक्षिका सीमा कुमारी के साथ संजय कुमार एवं राजू प्रजापति ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

 

आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से कुल 68 लाभार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता एवं आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री का लाभ दिया गया। उपस्थित लोगों को साफ-सफाई, सुरक्षित पानी के उपयोग और समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि स्वच्छ पानी का सेवन, हाथों की नियमित सफाई और आसपास स्वच्छता बनाए रखना जलजनित रोगों से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है। वहीं, किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *