• Tue. Nov 3rd, 2026

व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर कंप्यूटर और नकदी की चोरी

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2026
crescent ad

 

सरायकेला- स्थानीय व्यवहार न्यायालय के समीप स्थित एक दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से कंप्यूटर सहित अन्य कीमती सामान और नकदी चुरा लिया है।

पीड़ित दुकानदार कृष्णा तियू (निवासी सरगीडीह) के अनुसार, चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 50 हजार रुपये है। घटना का खुलासा मंगलवार की सुबह तब हुआ जब कृष्णा अपनी दुकान पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था।

दुकान के अंदर जांच करने पर पता चला कि वहां रखे अधिवक्ता प्रकाश ज्योतिषी के कंप्यूटर, सीपीयू (CPU), यूपीएस (UPS) और चार पेनड्राइव गायब थे। इसके अलावा, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरों ने उड़ा लिए थे।

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार कृष्णा तियू ने सरायकेला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed