
चाईबासा, 19 अगस्त। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा चाईबासा स्थित रुंगटा गार्डन में केक कटिंग व फोटो वॉक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं युवा फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस विशेष दिवस को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ होने से पहले सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत फोटोग्राफर्स जो हमारे बिच नहीं है उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और विश्व फोटोग्राफी दिवस का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर ईस्टर्न इंडिया के प्रसिद्ध मेंटर अनूप गुहा ने चाईबासा की मॉडल रिद्धि पांडे के साथ फोटो वॉक qकार्यशाला का आयोजन किया। फोटो वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने रुंगटा गार्डन में मॉडल के साथ प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और आसपास के वातावरण को अपने कैमरों में कैद किया। वहीं कार्यशाला में आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों, कंपोजिशन, फ्रेमिंग, लाइटिंग और विजुअल स्टोरीटेलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप गुहा ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीरें लेने का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और महत्वपूर्ण पलों को हमेशा के लिए संजोकर रखने की एक सशक्त कला है। उन्होंने युवाओं को रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा तकनीकी ज्ञान के साथ फोटोग्राफी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कैमरा केवल तस्वीरें नहीं खींचता, बल्कि हर तस्वीर के पीछे छिपी कहानी को दुनिया के सामने लाने का कार्य करता है।
गौरतलब है कि 19 अगस्त 1839 को फ्रांस सरकार द्वारा दुनिया की पहली व्यावहारिक फोटोग्राफी प्रक्रिया डागेरियोटाइप की आधिकारिक घोषणा की गई थी। यह दिन फोटोग्राफी की कला, विज्ञान और उसके इतिहास को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकरण उदयन, सचिव संजय कुमार मुखी, शेख तबरेज, सादाब आलम तरुण दास, दिलीप महतो, ज्ञानचंद प्रजापति, जय कुमार, रोहित मुंडा, सुदर्शन तामसोय, जोगेन बिरुआ , गौरी शंकर मेहरा, दिलीप कुमार ठाकुर, कानू दा, जगबंधु नाग, अभिषेक प्रधान,
भोलेनाथ प्रधान, केशव चंद्र महतो, करण खालखो, करण सांडील, साहिल मुखी, भानु पॉल, रोहित तांति , ध्रुव मुखी, सरोज खाखा, देबोबारता सिन्हा, ड्ररीश सिन्हा, बुपेंद्र कुमार पान, सुमंत ठाकुर, अमित लकड़ा, सावन कुजूर, पंकज कुजूर, गुरु सामड, गलेक्स पान, प्रदीप बोदरा, मोटाय मुंडूया, अक्षय विशाल नाग, शिबू नायक, हिम्म बगती, विनय कुमार, हरीश चंद्र पूर्ति , मिथलेश बिरुआ, निर्मला ज्योति पूर्ति समेत बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित रहे l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
