• Tue. Jun 2nd, 2026

विभागीय परीक्षा का आयुक्त व उपायुक्त ने किया निरीक्षण, परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा, 02 जून 2026* पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में आयोजित राजपत्रित पदाधिकारियों एवं अराजपत्रित कर्मियों की विभागीय परीक्षा का मंगलवार को सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला उपायुक्त ने निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जा रही है।

 

मंगलवार को आयोजित परीक्षा में जनजातीय भाषा विषय की परीक्षा ली गई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। परीक्षा के सुचारू संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा, अनुशासन, परीक्षार्थियों की उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन पर विशेष बल दिया।

 

अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो तथा परीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *