
पुटकी । झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान को लेकर बुधवार को पुटकी बाज़ार चौक में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। विधायक समर्थकों एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने पुटकी के प्रभु चौक के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन किया तथा उनके इस्तीफे की मांग उठाई। इसके पूर्व महिलाओं ने पुटकी दो नंबर से पुटकी बाज़ार तक पुतला लिए नारेबाजी करते हुए पुटकी चौक पहुँची ।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने श्रवण राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “श्रवण राय मुर्दाबाद”, “महिला विरोधी सोच बंद करो”, “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” तथा “झरिया विधायक रागिनी सिंह जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। पुटकी चौक काफी देर तक विरोध और नारेबाजी से गूंजता रहा।

महिला कार्यकर्ताओं नीतू रजवार ने कहा कि एक महिला विधायक के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है और इससे पूरे महिला समाज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक रागिनी सिंह लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही हैं तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय को तत्काल पद से हटाया जाए तथा उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान प्रदर्शन में मुकेश पासवान , शुक्री देवी , सीमा देवी , अनिता देवी , गीता देवी , नुनिया देवी , मुनिया देवी सुमन देवी , रमनी देवी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, स्थानीय समर्थक एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
