

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। बकरीद का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर केंदुआडीह थाना प्रांगण में शान्ति समिति पुलिस जन सहयोग समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने की वहीं संचालन राम गोपाल भुवानियां ने की।
बैठक में थाना क्ष्रेत्र के केंदुआ नंबर4,5,अलकुसा,कुस्तौर के सदर व क्षेत्र के अन्य गणमान्य जन उपस्थित हुए सभी ने बारीकी से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारा के साथ मनाने के लिए अपना सुझाव से थाना प्रभारी को आवगत कराया। इसपर थाना प्रभारी ने सभी को अस्वस्थ करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार हमसभी के लिए आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में अपनी जिम्मेवारी निर्वहन करें। बकरीद के दिन शराब पर प्रतिबंध रहेगी शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रहेगी लोग किसी के अफवाह जैसी बातों पर ध्यान न दें यदि कोई असमाजिक तत्व किसी प्रकार का अफवाह फैलाता या कोशिश करता है
तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दे केंदुआडीह पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्यपर है। उन्होंने बकरीद का त्योहार मनाने वालों से यह भी कहा कि पर्व त्योहार मनाएं और जो कुर्बानी की परंपरा चलते आ रही है उसे भी लोग इस्लाम के मुताबिक लेकर चलें किंतु सरकार का दिशा निर्देश के अंतर्गत ही उचित कुर्बानी दें जो एलाव है दूसरे चीज की कुर्बानी न दें क्योंकि पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है।
और कुर्बानी से जानवरों के जो कचड़े होते है उसे बंद डस्टबिन में डाल दें या फिर जमीन में गाड़ दें।जिससे किसी को कोई आपत्ति न हो। साथ ही उन्होंने लोगों से त्योहार के दिन अपने युवा बच्चे को नियंत्रण में रखते हुए थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।
मौके पर एस आई,रविन्द्र कुमार,जोगेंद्र कुमार,राकेश कुमार,सअनि जनक देव सिंह,देवनाथ रजक,राजू मुंडा एवं गणमान्य लोगों में रामगोपाल भुवानियां,चन्द्रदेव यादव,सरफुदिन अंसारी,महादेव हांसदा,गणेश मिश्रा, राहुल गुप्ता,शुशील रवानी,नवीन कुमार वर्मा,सोमेश्वर भारती, दीपक कुमार साव,राजा चौरसिया,इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
