

सिंदरी/बरवाअड्डा:
विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो जी ने विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिल्पकार से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की।

आज सुबह विधायक चंद्रदेव महतो जी सबसे पहले सिंदरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। मंदिर कमेटी और स्थानीय नागरिकों ने विधायक जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा आदि शिल्पी हैं और उनकी कृपा से ही हमारे समाज में निर्माण और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है।

इसके बाद, शाम को विधायक जी बरवाअड्डा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित भव्य विश्वकर्मा पूजा समारोहों में सम्मिलित हुए। बरवाअड्डा के अलग-अलग पूजा पंडालों में पहुंचकर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया और आयोजकों व स्थानीय जनता से मुलाकात कर उन्हें पर्व की बधाई दी।
इस दौरान विधायक जी के साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
