
आद्रा :दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में स्वच्छता में सौभाग्य थीम के साथ 17 सितंबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान शुरू हुआ। पहले दिन 17 सितंबर को मंडल रेलवे अस्पताल आद्रा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
अस्पताल में CMS डॉ. संतोष कुजूर के नेतृत्व में कर्मचारियों को Solid Waste Management Rules 2026 और 4-Way Waste Segregation के बारे में बताया गया। कचरे को स्रोत पर अलग करने का डेमो भी दिया गया और रोजाना पालन करने की अपील की गई।

इसी क्रम में BNR School Adra के बच्चों को आद्रा के Water Recycling Plant का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्रों को अपशिष्ट जल के उपचार और पुन: उपयोग की प्रक्रिया दिखाई गई। साथ ही Rain Water Harvesting System के महत्व पर चर्चा हुई और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए uh प्रेरित किया गया।

आद्रा मंडल में 15 अक्टूबर तक स्टेशनों, कार्यालयों, अस्पतालों और रेलवे परिसरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियां चलेंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
