

जमशेदपुर:- करनडीह में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के समक्ष पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर का उद्घाटन मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने फीता काट कर किया इस अवसर पर गुरचरण मुखी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में बहुजनों के हक अधिकार एवं समुचित विकास से संबंधित किताबों का मिश्रण पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर करनडीह में मिलेगी सस्ते उचित मूल्य पर जिसे हमारे बहुजन समाज के एस सी,एस टी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय के शोषित, पिछड़े, वंचित वर्ग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखित महान पुस्तक भारतीय संविधान के अध्ययन से संविधान के मौलिक हक अधिकार नियमों के विस्तृत जानकारी एवं सभी महापुरुषों के बारे में संबंधित पुस्तकें से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और समाज को एक दिशा देने में मददगार साबित होंगे इस अवसर पर स्टोर के संस्थापक बी एस पूर्ति,राजू कारूवा, सुशांत बिरूवा,कमला बिरूवा, मार्कंडेय बानरा, आदिब बानरा,पोंडा मुंदया, जयपाल मुर्मू,सुरज कुमार मार्डी, नारायण पूर्ति, पूजा पूर्ति, शांति गागराई,सुखमती गागराई,कुंजबन कोड़ा, सुखलाल लामाई,सरोज दोराय, साहिले बालमुचू , इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
