
सरायकेला-खरसावां, 15 सितंबर 2026। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को NIC सभागार में विद्यालय एवं महाविद्यालयों में Electoral Literacy Club (ELC) के गठन एवं संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर ELC के गठन/पुनर्गठन, विद्यार्थियों की सहभागिता, मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी प्रधानाध्यापकों एवं संस्थान प्रमुखों को अपने संस्थानों में निर्धारित प्रावधान के अनुसार ELC का गठन/पुनर्गठन सुनिश्चित करने तथा एक शिक्षक/फैकल्टी सदस्य को को-ऑर्डिनेटर नामित करने का निर्देश दिया गया।

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों का होगा प्राथमिकता से पंजीकरण

बैठक में Form-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व संस्थान प्रमुखों से कहा गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें Form-6 भरने के लिए प्रेरित करें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना ELC की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ेगी निर्वाचन साक्षरता
ELC के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें प्रश्न करने, चर्चा करने, तर्क रखने और समाधान खोजने के लिए सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। इसके तहत Chromocracy—Poster & Infographic Challenge, Demos Theatre—Street Play for Democracy, Jurisballot—Mock Electoral Court, Vox Populi—Electoral Debate, Polis Protocol—Electoral Solution Lab, ElectraQuest—Election Quiz तथा CineVote60—Voter Awareness Reel जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को मिलेगा प्रोत्साहन
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने बताया कि Form-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा ELC की गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों के अधिकाधिक मतदाता पंजीकरण और ELC गतिविधियों में गुणवत्तापूर्ण सहभागिता के आधार पर उत्कृष्ट संस्थानों के प्रधानाध्यापक/संस्थान प्रमुख को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में ELC की गतिविधियों का नियमित आयोजन, प्रत्येक गतिविधि का अभिलेख संधारित करने तथा फोटो, वीडियो एवं गतिविधि प्रतिवेदन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ELC की सभी गतिविधियों को गैर-राजनीतिक एवं निष्पक्ष रखते हुए निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक सहभागिता पर केंद्रित करने को कहा गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ELC को केवल औपचारिक रूप से गठित करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता विकसित करने का सक्रिय माध्यम बनाया जाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी का Form-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ना तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना प्राथमिकता में रखा जाए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
