
सरायकेला : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु चांडिल थाना अंतर्गत पाटा टोल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,01,800 (एक लाख एक हजार आठ सौ) का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात सुरक्षा मानकों की जांच की गई। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया गया।

इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
