• Sat. May 9th, 2026

27वीं आदिवासी उरांव समाज द्वि-दिवसीय जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

May 9, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : 27वीं आदिवासी उरांव समाज द्वि-दिवसीय जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जे.बी.बी बान टोला बनाम कुम्हार टोली के बीच खेला गया l जिसका उद्घाटन माननीय श्री गणेश पाट पिंगुवा केंद्रीय अध्यक्ष मानकी मुंडा संघ,कोल्हान पोड़ाहाट एवं श्री संचू तिर्की अध्यक्ष उरांव समाज संघ चाईबासा के द्वारा किया गया l उद्घाटन में मुख्य रूप से श्री सहदेव किस्पोट्टा,बाबूलाल बरहा, सब इंस्पेक्टर रंजीत उरांव, बीर सिंह बिरुली,भगवान दास तिर्की,दिलीप बरहा,लालू कुजूर,राजकमल लकड़ा,विजय बाड़ा के उपस्थिति में शुभारंभ किया गया l

इसके बाद खेले गए जितने तथा आने वाले टीमों की नाम इस प्रकार है। मेरी टोला ने चित्रो टोला को 10 रन से हराया,कुम्हार टोली सीनियर ने जे.बी.बी बान टोला को चार विकेट से खुर्शी की टीम ने धर्मेश एंड धर्मेश को 12 रन से, राखा सीकेपी ने पुलहातु को 6 विकेट से हराया,पुलहातु जूनियर ने सेताहाका सीकेपी को 6 विकेट से हराया, ईचापुर ने गुआ उड़ीसा को 4 विकेट से हराया,आनंदडीह खरसावां बनाम नदीपार के बीच आनंदडीह खरसावां की टीम को वॉक ओवर दिया गया,सरना ब्रदर्स जमशेदपुर की टीम ने बासा टोंटो को 9 विकेट से हराया, बान टोला ने मंडलसाई सीकेपी को 13 रन से हराया,तेलंगाखुरी ने कांकुशी को 57 रन से हराया,कुम्हार टोली ने रुंगसाई सीकेपी को 9 विकेट से हराया, आज का पहला राउंड का सभी मैच समाप्त हुआ दूसरा राउंड का मैच कल सुबह 6:30 बजे खेला जाएगा l

आज के सभी मैच में मेन ऑफ द मैच कुम्हार टोली से सूरज कुजूर, खुर्शी से जॉन कुजूर, राखा सीकेपी से विशाल लकड़ा,पुलहातु से संजू कुजूर, ईचापुर से अनुज खलखो,सरना ब्रदर्स जमशेदपुर से पवन तिर्की,बान टोला से सोनू मिंज,मेरी टोला से रोहित खलखो,तेलंगाखुरी से राहुल लकड़ा,कुम्हार टोली सीनियर से मोहित कुजूर को दिया गया l

प्रतियोगिता को संचालन करने में मुख्य रूप से रोहित खलखो,कृष्णा मुंडा,सुखदेव मिंज,महेश तिर्की,निशांत मिंज,किशन बरहा,उमेश प्रसाद,कर्मा कुजूर,रोहित लकड़ा शुभम लकड़ा,सुभाष कच्छप,विक्रम खलखो,बिष्णु मिंज,बबलू कुजूर, ईशु टोप्पो साजन तिर्की,कृष्णा खलखो रॉकी यादव,पिंटू कच्छप,

देश प्रेमी लकड़ा,गुड्डू ठाकुर बिट्टू कच्छप, बलराम साव,चंदन कच्छप,सोनू मिंज, संजय कुजूर गोपी टोप्पो,बंटी मिंज, जगन्नाथ टोप्पो,पायलट खलखो,बबलू लकड़ा,अमर लकड़ा,ललित कुजूर बजरंग खलखो,सूरज नीमा,अनिल बरहा आदि उपस्थित थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *