• Fri. May 1st, 2026

लापरवाही: पानी छतर में दो दिनों से सड़क पर पड़ा है हाई वोल्टेज तार, बड़ी दुर्घटना की आशंका

admin's avatar

Byadmin

May 1, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित पानी छतर मोहल्ले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ ट्रांसफार्मर के खंभे से बिजली का तार टूटकर पिछले दो दिनों से मुख्य सड़क पर गिरा हुआ है। तार के सड़क पर होने के कारण राहगीर और स्थानीय निवासी खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि तार टूटकर बीच रास्ते पर आ गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यह रास्ता मोहल्ले के मुख्य मार्गों में से एक है, जहाँ बच्चों और मवेशियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। सड़क पर फैले तार से किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, लेकिन विभाग अब तक कुंभकर्णी निद्रा में सोया हुआ है।

 

दो दिन बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा तार को हटाने या मरम्मत करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि विभाग को इसकी सूचना होने के बाद भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तार दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोलने को बाध्य होंगे।

“सड़क पर तार गिरना सीधे तौर पर जान से खिलवाड़ है। बिजली विभाग को इसे तत्काल हटाना चाहिए, अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना हो सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *