• Sun. May 31st, 2026

लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

May 31, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव से पुलिस ने एक एनवीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान नारायणपुर गांव निवासी बिगु चौहान, पिता महाबीर चौहान के रूप में की गई है।

यह कार्रवाई एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना एवं लंबित वारंट के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि वारंटी अपने गांव में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारायणपुर गांव में छापेमारी की, जहां से बिगु चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों एवं अपराधियों के खिलाफ थाना क्षेत्र में अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों एवं फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *