

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन और नवाडीह स्टेशन के बीच पोल संख्या 376/25 के समीप रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
शव की स्थिति काफी क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान करने में कठिनाई हो रही है। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है
तथा पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में भी युवक की तस्वीर और जानकारी भेजी जा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक ने आत्महत्या की है या यह कोई हादसा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन लापता हो तो नवीनगर थाना मोबाइल नम्बर +919031826334 से संपर्क करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
