• Thu. Oct 22nd, 2026

राम रहीम ने गोधर में रावण दहन कार्यक्रम का किया उदघाटन

admin's avatar

Byadmin

Oct 22, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। केंदुआडीह थाना अंतर्गत गोधर कोलियरी में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोधर बस्ती के तत्वाधान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित की गई। संचालन अध्यक्ष रणवीर प्रताप रवानी ने की वहीं कार्यक्रम के मख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस नेता राज कुमार महतो,असलम मंसूरी उर्फ राम रहीम थे वहीं विशिष्ट अतिथि रमेश बाउरी व बिट्टू रवानी थे। कार्यक्रम में सर्व प्रथम पूजा समिति के द्वारा आए मुख्य अतिथि का पटाखे की धमाकों से जोरदार स्वागत किया गया एवं उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तद्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा रावण दहन का तीर कमान के साथ उदघाटन किया और कहा कि गोधर की पावन धरती पर यह रावण दहन कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है जिसमे काफी भीड़ हुई है। इसके लिए उन्होंने अध्यक्ष रणवीर प्रताप रवानी को धन्यवाद किया। वहीं रावण दहन विराट बेक सिधू ने किया। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा स्थानीय बालक बालिकाओं व अन्य को मोमेंटो व अनेक उपहार देकर सम्मानित किया गया । इस रावण दहन कार्यक्रम में पूरा खेल मैदान सैंकड़ों की संख्यां में भीड़ से भरी थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री अध्यक्ष रणवीर प्रताप रवानी,महिला प्रभारी श्रीमति अंजू देवी,उपाध्यक्ष विनोद रॉय, भूषण महतो,बबलू सिन्हा,विनोद प्रसाद,गोपाल रवानी,बबला रवानी,सुनिल कुमार रवानी,परशुराम यादव,दिलीप रवानी,सचिव बंटी विश्वकर्मा,सह सचिव तरुण रवानी,रवि मल्लिक,शंभु मोहाली,सुरेंद्र रवानी,पप्पू कुमार रवानी,उमेश रवानी,प्रवीण रवानी,रतन रवानी,संगठन सचिव मुकेश सिंह,गोपाल पांडेय,मिथलेश चौहान,राजू पासवान,कोषाध्यक्ष चंदन सेन,लाइसेंसधारी रमेश रवानी,उप कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार रवानी,विकाश कुमार रवानी,राकेश कुमार रवानी,कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ रवानी,प्रभारी संरक्षक संतोष रवानी,सह प्रभारी संरक्षक राजेश रॉय, धीरू कुमार रवानी,पवन कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी पिंटू कुमार रवानी के अलावे दर्जनो सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *