• Tue. Apr 21st, 2026

राज्यपल रमेश बैस जायेंग दिल्ली,मिल सकते हैं पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से ,होगी झारखण्ड की राजनीती पर चर्चा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 21, 2022
crescent ad

राज्यपल रमेश बैस जायेंग दिल्ली,मिल सकते हैं पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से ,होगी झारखण्ड की राजनीती पर चर्चा

राज्यपाल रमेश बैस रविवार को दो दिनों के लिये नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से राज्यपाल की मुलाकात हो सकती है। हालांकि देर रात खबर लिखे जाने तक उनकी पीएम मोदी और गृह मंत्री से मुलाकात निर्धारित नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार राज्यपाल मुख्य रूप से निजी कारण से दिल्ली जा रहे हैं।
राज्यपाल को पीएम या गृह मंत्री से मिलने का समय मिलने पर मुलाकात के दौरान राज्य के राजनीति हालात पर चर्चा होगी। ज्ञात है कि मुख्यमंत्री के खनन लीज मामले में निर्वाचन आयोग ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में आयोग जल्द अपना परामर्श राज्यपाल को सौंप सकता है। संवैधानिक बाध्यता के तहत राज्यपाल को आयोग का फैसला मानना होगा। ये बात राज्यपाल खुद भी कह चुके हैं।
फैसले की संभावनाओं को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा तेज है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी जमकर हो रही है। अगले कुछ दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। वहीं सीएम हेमंत सोरेन की शनिवार को बुलाई बैठक में 11 विधायक नहीं पहुंचे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *