• Mon. Apr 20th, 2026

राजभवन के समक्ष विस्थापितों का धरना 13 सूत्री मांगों पर अड़े

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2026
crescent ad

बोकारो थर्मल

विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के बैनर तले 9 अप्रैल से राजभवन के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना लगातार आज भी जारी रहा। विस्थापितों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी 13 सूत्री मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष दिनेशवर मंडल कर रहे हैं।

समिति के नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन दामोदर घाटी निगम के ऑल वैली क्षेत्र के विस्थापितों के हक और न्याय की लड़ाई है। उनकी 13 सूत्री मांगों में रोजगार, मुआवजा, जमीन का मालिकाना हक, मुफ्त बिजली-पानी, आवास, पेंशन, बीमा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

केंद्रीय अध्यक्ष दिनेशवर मंडल ने कहा कि“यह आंदोलन अब निर्णायक चरण में है। डीवीसी और सरकार को विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा। जब तक हमारी 13 सूत्री मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा।”

समिति ने सरकार और डीवीसी से मांग की है कि विस्थापितों की 13 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *