

चक्रधरपुर। शहर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई तथा उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।
राजवाड़ी रोड़ स्थित सुरेश शर्मा के आवास पर पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शहर के उमाशंकर गिरि, संतोष मिश्रा,जेजे षाड़ंगी,कबीर पांडेय,अजय शर्मा, विजय शर्मा,हरि नारायण शर्मा,सोनु पांडे,धीरज तिवारी,,अनेक गणमान्य लोग एवं ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
