
चाईबासा : रक्त केंद्र,चाईबासा में रक्त समूह एवं क्रॉस मैचिंग जेल- कार्ड टेक्नोलॉजी से शुरू करने की मांग को लेकर प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी , प०सिंहभूम को पत्र लिखा है।
लिखे मांग पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि रक्त केंद्र, चाईबासा में अभी भी पारंपरिक स्लाईड विधि से रक्त समूह एवं संगतता जाँच की जाती है, जबकि जेल- कार्ड टेक्नोलॉजी सटीक , विश्वसनीय एवं सुरक्षित होती है, तथा इसमें मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होती है। कभी-कभी स्लाईड विधि से रक्तदान करने से मरीजों को एलर्जी व रिएक्शन होने की समस्या आती है,

ज्ञात हो कि जेल- कार्ड टेक्नोलॉजी मशीन रक्त केंद्र,चाईबासा को विभाग द्वारा मुहैया कराया जा चुका, लेकिन वर्तमान में इसका उपयोग टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं होने की वजह से नहीं हो रहा है, जेल-कार्ड टेक्नोलॉजी जांच विधि शुरु करने एवं संबंधित मशीन के लिए निपुण टेक्नीशियनों को नियुक्त करने की नितांत आवश्यकता है, ताकि रक्त केंद्र सुचारु रूप से विधिवत चले एवं जरूरतमंदों को ससमय सुरक्षित रक्त मुहैया हो सके। वहीं उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि विभागीय मंत्री , झारखण्ड सरकार को भी सूचनार्थ प्रेषित किया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
