• Sat. Jun 27th, 2026

मुहर्रम पर नवीनगर में शांति और सौहार्द का संदेश, प्रशासन की कड़ी निगरानी में सकुशल निकला ताजिया जुलूस

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर में मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में सम्पन्न हो गया। पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मुहर्रम के अवसर पर नवीनगर बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में ताजिया जुलूस निकाले गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि लगातार गश्ती अभियान भी चलाया जाता रहा।

अंचलाधिकारी निकहत परवीन, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती, पुलिस इंस्पेक्टर सूरज कुमार एवं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम पूरे समय क्षेत्र में सक्रिय रही। अधिकारियों ने विभिन्न जुलूस मार्गों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी सहयोग एवं भाईचारे का परिचय देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के कार्यों की सराहना की।

सुरक्षा व्यवस्था में अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार, एसआई राजू कुमार, एसआई कामिनी कुमारी, एसआई कस्तूरी कुमारी, पीटीसी रूपकमल सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे।

प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन के दौरान लगातार निगरानी रखी गई, जिससे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सका। मुहर्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली तथा एक-दूसरे को सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *