
सरायकेला : ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने तथा लाभुकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) अंतर्गत चांडिल प्रखंड में चयनित लाभुकों के बीच 9 यूनिट बकरी पालन योजना की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
योजना के तहत चयनित लाभुकों को स्वीकृत बकरी पालन इकाइयों का वितरण करते हुए उन्हें परिसंपत्तियों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। लाभुकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं उचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों, किसानों एवं पशुपालकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा पशुपालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। बकरी पालन ग्रामीण आजीविका का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लाभुकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

लाभुकों को योजना के तहत प्राप्त परिसंपत्तियों का निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप उपयोग करने तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण का लाभ उठाने की सलाह दी गई। साथ ही पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों को लाभुकों के नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
