• Tue. Jun 16th, 2026

आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी से झामुमो नगर कमेटी ने किया मुलाकात

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 16, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना के नए प्रभारी अंजनी कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदित्यपुर नगर कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुलाकात के दौरान झामुमो नेताओं ने आदित्यपुर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा बढ़ते अपराध पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी को स्थानीय परिस्थितियों से अवगत कराया।
उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, नगर उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, नगर सचिव कृष्ण चंद्र महतो, भुंडू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

← Back

Thank you for your response. ✨


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *