• Sat. May 30th, 2026

मुखी समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एसबीआई के पूर्व सहायक प्रबंधक दिलीप महानंद का निधन

admin's avatar

Byadmin

May 30, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – शुक्रवार को मुखी समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एसबीआई सरायकेला के पूर्व सहायक प्रबंधक दिलीप महानंद 60 वर्ष का ह्रदयघात से निधन के खबर से मुखी समाज में शोक की लहर इस दौरान केन्द्रीय मुखी समाज अध्यक्ष श्रीहरि मुखी ने कहा कि समाज ने एक जुझारू, मिलनसार, नेता खो दिया है

हम इससे काफी मर्माहत हैं समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह मानवाधिकार सहायता संघ सरायकेला खरसावां जिला के वरिष्ठ संघ मित्र रंजन कारूवा ने कहा कि समाज ने जुझारू एवं कर्मठशील जागरूक कार्यकर्ता खो दिया जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है इसकी कमी हमेशा खलेगी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने कहा कि दिलीप सर अपने जीवनकाल में

समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए निःशुल्क पढ़ाते थे, श्रमिक विद्यापीठ के द्वारा शैक्षणिक, कौशल विकास करवाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा केन्द्रीय युवा मुखी समाज के पूर्व अध्यक्ष बुद्धदेव कारूवा ने कहा दिलीप सर समाज के लिए एक प्रेरणा थे वे अपने जीवनकाल संघर्षपूण रूप से बिताये

और शिक्षा को विशेष महत्व देते थे समय-समय पर समाज उत्थान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिससे वे संवय एसबीआई के सहायक प्रबंधक भी बनें उसकी कमी हमेशा खलेगी इस दौरान श्रीहरि मुखी,संतोष बेहरा,राजू बेहरा, आनन्द मुखी, रंजन कारूवा, बुद्धदेव कारूवा, सुग्रीव मुखी मुखी,नरेश मुखी, राकेश मुखी, चैतन्य मुखी,राजन मुखी, लखींद्र कारूवा,राजु मुखी, समाज के गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *