
केंदुआ,गोधर,पुटकी,लोयाबाद बाजार में मीट दुकानदारों द्वारा मीट में हेराफेरी किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीट दुकानों में क्षेत्र के तथाकथित दुकानदार बकरे की वध कर मीट का दर ग्राहकों से 800 आठ सौ रुपये किलो लिए जाते है बावजूद भी मीट को सारा दिन पानी से भिगाए जाते है नतीजा यह है
कि कम वजन का मिट अधिक वजन बढ़ जाते हैं। इस कदर दुकानदार द्वारा ग्राहकों को चुना लगाया जा रहा है। इसके अलावे बकरे की उजड़ी/पचौनी भी वजन बढ़ाने को लेकर वध के बाद पानी मे भिगोकर रखे जाते है। एवं कई दिनों का बासी मिट फ्रिज में रखकर ग्राहकों में खपाए जाते हैं। बताते चलें कि बकरे वध के तुरन्त बाद आधे एक घण्टे तक उजड़ी लेने पर सही वजन मिलते है जिसका दर 400 चार सौ रुपये किलो होते है जो 12 बजे के बाद वही पूरी तरह पानी से भींगा उजड़ी 300 तीन सौ रुपये किलो की दर से बिक्री किये जाते है।

इस कदर केंदुआ गोधर,पुटकी,लोयाबाद के मिट दुकानदार ग्राहकों को वजन में जमकर चुना लगा रहे है। वहीं विरोध करने पर दुकानदार ग्राहकों के साथ बदतमीजी करने पर उतारू हो जाते है। प्रायः मीट दुकान के मालिक तीन-चार गुंडे पाल रखे हैं जो ग्राहकों से निपटते हैं। यही नहीं क्षेत्र के सभी मीट दुकानों में नगर निगम के मानकों का पालन नहीं करते हैं । मीट दुकान के वर्जित पदार्थ का उपयोग सही स्थान में नहीं किया जा रहा है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावे मुर्गा, मछली,सब्जी की दुकानों में वजन मशीन में भी काफी हेराफेरी हो रही है एक किलो का सामान बाजार से बाहर वजन करने पर 100/150 ग्राम घट जाते है
जो वैसे दुकानदारों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बताते चलें कि इसको लेकर क्षेत्र के कुछ ग्राहकों ने जिले के झामाडा व माप तौल विभाग को भी मौखिक सूचना दी है पर न जाने कब होगी कार्रवाई।और कब समाप्त होगी वैसे दुकानदारों की चोर बाजारी जिसको लेकर लोगों के बीच चर्चा का बिषय ही बन गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
