• Fri. Aug 28th, 2026

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को बहनों ने बांधी राखी

admin's avatar

Byadmin

Aug 28, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर : रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने विधायक मंगल कालिंदी को तिलक, आरती और मिठाई के साथ राखी बांधी। बहनों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से कार्यक्रम में आत्मीयता का माहौल बना रहा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में बहनों की मौजूदगी रही। बहनों ने विधायक मंगल कालिंदी को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बहनों के स्नेह से अभिभूत नजर आए।

विधायक मंगल कालिंदी ने सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी का त्योहार नहीं है. यह सुरक्षा, सम्मान, भरोसा और सामाजिक एकता का प्रतीक है बहनों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही उनकी कामना है।उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *