• Thu. Nov 26th, 2026

महिलाएं किसी से कम नहीं! अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सफलता की मिसाल पेश कर रहीं सीमा साहू

admin's avatar

Byadmin

Nov 26, 2026

 

धनबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

 

धनबाद (झारखंड)। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो इंसान अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है। इसका उदाहरण हैं धनबाद की रहने वाली सीमा साहू, जो आज एक प्रोफेशनल मॉडल एवं आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।

सीमा साहू बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग और कला के क्षेत्र में विशेष रुचि रही है। अपने इस शौक को उन्होंने जुनून में बदला और लगातार मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ती रहीं। अपनी सफलता का पूरा श्रेय वह अपने परिवार को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन हमेशा उनके साथ रहा, जिसकी बदौलत उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत मिली।

सीमा साहू वर्तमान में स्वर्णिम नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह संस्था महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था की चेयरमैन माया पांडेय जी को वह अपनी बड़ी दीदी मानती हैं। उनका कहना है कि माया पांडेय जी का मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें हमेशा नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।

सीमा साहू का मानना है कि जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए काम के प्रति जुनून, आत्मविश्वास, मेहनत और लगन बेहद जरूरी है। यदि इंसान अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहे और लगातार प्रयास करता रहे, तो सफलता अवश्य मिलती है।

मॉडलिंग और कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी सीमा साहू की प्राथमिकता है। वह महिलाओं को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

सीमा साहू का संदेश है कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। जरूरत है तो सिर्फ अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने, आत्मविश्वास रखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *