• Thu. Nov 26th, 2026

व्यवहार न्यायालय में जिला जज सहित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना, ली शपथ

admin's avatar

Byadmin

Nov 26, 2026

 

जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के तत्वावधान में गुरुवार 26 नवंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस मनाया गया।

प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, डालसा सचिव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, कोर्ट स्टाफ समेत सैकड़ों लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और शपथ ली। इस मौके पर जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जिला जज ने कहा कि भारत का संविधान 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिनों की प्रक्रिया के बाद 26 नवंबर 1949 को तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया गया था। हालांकि यह 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। भारत सरकार ने 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। इससे पहले इसे ‘राष्ट्रीय कानून दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *