• Thu. Nov 26th, 2026

मृतक सुबोध पात्रो का हुआ अंतिम संस्कार, हर कदम पर परिवार के साथ खड़े रहे समाजसेवी व मजदूर नेता बंटी सिंह

admin's avatar

Byadmin

Nov 26, 2026

 

जमशेदपुर । टाटा मोटर्स कर्मी मृतक सुबोध पात्रो के अंतिम संस्कार के दौरान मजदूर नेता व वरीय समाजसेवी बंटी सिंह ने शोकाकुल परिवार के साथ हर कदम पर खड़े रहकर अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

मृतक सुबोध पात्रो के अंतिम संस्कार के दौरान मजदूर नेता बंटी सिंह ने शोकाकुल परिवार के साथ हर कदम पर खड़े रहकर अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कठिन समय में उन्होंने परिवार को सहयोग और संबल प्रदान किया। इस अवसर पर बंटी सिंह ने कहा कि सेवा, सहयोग और न्याय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मजदूरों के दिल में रहकर उनके अधिकारों और हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे किसी संघर्ष का श्रेय लेने की जिम्मेदारी नहीं चाहिए। मेरी पहली और आखिरी प्राथमिकता यह है कि मजदूरों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और जो जवाबदेही सौंपी है, उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतर सकूं।

उन्होंने आगे कहा कि मजदूरों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मजदूरों के सुख-दुख में शामिल होना और उनके न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा रहना ही मेरे संघर्ष का वास्तविक उद्देश्य है। शव का अंतिम संस्कार बर्निंग घाट भुईयाडीह में हुआ। इस मौके पर सैकड़ों लोग शव यात्रा में शामिल हुए ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *