• Sun. Jun 7th, 2026

मलेरिया उन्मूलन महाभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता आवश्यक : उपायुक्त मनीष कुमार

admin's avatar

Byadmin

Jun 7, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा, 07 जून 2026।* पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त – सह – जिला दंडाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिलेवासियों से मलेरिया उन्मूलन महाभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे झारखंड में मलेरिया रोधी माह-2026 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

उपायुक्त ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम राज्य के मलेरिया प्रभावित जिलों में शामिल है तथा जिले के कई प्रखंड लंबे समय से इस बीमारी से प्रभावित रहे हैं। ऐसे में अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां अत्यंत प्रभावी साबित हो सकती हैं। लोगों को रात्रि में नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए तथा शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले वस्त्र पहनने चाहिए, ताकि मच्छरों के काटने से बचा जा सके। इसके अलावा घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि स्थिर जल मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण होता है।

 

उपायुक्त ने बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ एवं उबले हुए पानी के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखना और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करना स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, कमजोरी या अस्वस्थता महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। साथ ही जमीन पर सोने से बचें, क्योंकि इससे विभिन्न बीमारियों के साथ सर्पदंश जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

श्री मनीष कुमार ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार और आसपास के लोगों को मलेरिया से बचाव संबंधी जानकारी देगा, तो पश्चिमी सिंहभूम को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *