• Sun. Jun 7th, 2026

कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एकलव्य विद्यालय चोरी कांड का खुलासा, सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 7, 2026
crescent ad

 

 

*चाइबासा*: कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अंधारी में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विद्यालय परिसर से 8 दीवार पंखे, 9 लोहे के बेड (प्लाई सहित) तथा 4 गद्दे चोरी हो गए थे। मामले में कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 17/2026 दर्ज कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर जब्त कर लिए गए।

 

गिरफ्तार आरोपियों में राम हेंब्रम (38 वर्ष) एवं राशिका हेंब्रम (31 वर्ष), दोनों निवासी गंडकीता, टोला जंजरसाई, थाना कुमारडुंगी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है।

 

छापेमारी दल में एसडीपीओ जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *