
चाईबासा, 1 सितंबर 2026 : पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेजों की जांच, सत्यापन एवं विसंगतियों के निराकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-98, मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय पहुंचकर नोटिस प्राप्त मतदाताओं के लिए आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा संबंधित अभिलेखों के साथ किए जा रहे मिलान की जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची एवं अभिलेखों में पाई गई विसंगतियों के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए मामलों के नियमानुसार निष्पादन पर जोर दिया।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी दस्तावेजों की गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ जांच की जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनसुनवाई में आने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग और सही जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने चाईबासा शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर मतदाता सूची सत्यापन कार्य के तहत मकानों पर लगाए गए स्टीकरों का भी निरीक्षण किया तथा निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मतदाता सत्यापन एवं अन्य निर्वाचन कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार, बीएलए-2 त्रिशाणु राय, बीएलओ सहित अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
