
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को हुई घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा 30 अगस्त को महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुंडी) में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर महिला थाना किरीबुरू कांड संख्या 04/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 79, 126(2), 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 8/12 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के नामजद आरोपी मो. सफीक उर्फ मो. राजा (27 वर्ष), निवासी एच रोड, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर लिया।

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल निकटतम थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
