• Tue. Sep 1st, 2026

बीआरसी में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के विभिन्न बीआरसी में संचालित आधार कार्ड पंजीकरण एवं आधार अद्यतन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार तथा यूआईडी-डीपीओ श्री शोभन चौधरी उपस्थित रहे।

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जून 2026 से अगस्त 2026 तक बीआरसी स्तर पर आयोजित आधार शिविरों में हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि उक्त अवधि में 2,534 विद्यार्थियों का नया आधार निबंधन किया गया, जबकि 13,735 विद्यार्थियों के आधार कार्ड में आवश्यक अद्यतन किया गया। आधार अद्यतन के दौरान विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक विवरण सहित अन्य आवश्यक जानकारियों को अद्यतन किया गया। इसमें निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यार्थियों के आधार संबंधी विवरणों को अद्यतन कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी को वर्तमान एवं सही रखने की दिशा में कार्रवाई की गई।

 

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने समीक्षा के क्रम में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने तथा अधिकाधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ उपलब्ध कराने पर बल दिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बीआरसी स्तर पर आयोजित शिविरों की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जिन विद्यार्थियों का नया आधार निबंधन अथवा आधार में आवश्यक अद्यतन लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शिविरों के माध्यम से आच्छादित किया जाए।

बैठक में शिक्षा विभाग एवं यूआईडी से संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय के साथ आधार पंजीकरण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के आधार संबंधी विवरणों का अद्यतन विभिन्न शैक्षणिक एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से उन्हें जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इसलिए इस कार्य में पूर्ण गंभीरता एवं सतत निगरानी के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *