• Sat. Apr 25th, 2026

मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग करें राजनीतिक दल, बीडीओ ने राजनीतिक दल के लोगों के साथ की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 1, 2022
crescent ad

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मद्देनजर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करने की अपील की। बीडीओ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। बीडीओ ने फोटो मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, दावा, आपत्ति, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, नया नाम जोड़ने की जानकारी दी। साथ ही अपने बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बरही क्रिस्टीना रिचा इंदवार, प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अब्दुल मनान वारसी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कृष्णा कुमार, प्रखंड अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित साहू, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बरही सावना मांझी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित हुए। मौके पर जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक सहित अन्य सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *